Friday, December 22, 2023

 

आ. शिवपूजन सहाय न्यास की बैठक

 

आ. शिवपूजन सहाय स्मारक न्यास की ३३ वीं बैठक १० दिसं. २०२३ को गाँधी संग्रहालय, पटना, में हुई जिसमें निम्नांकित सदस्य उपस्थित हुए (इनमें सं. १,,,,८ और ९ चित्र में देखे जा सकते हैं)|  

१. श्री विजय प्रकाश (कार्यकारी अध्यक्ष) बैठक अध्यक्ष २. श्री मंगलमूर्ति (न्यास सचिव) ३. श्री आसिफ वसी (सहायक सचिव, पटना) ४. श्री बिमल जैन ५. श्री जियालाल आर्य (फोन उपस्थिति) ६. श्रीमती उषाकिरण खान (फोन उपस्थिति) ७. श्री रामकृष्ण शरण (फोन उपस्थिति) ८. श्रीमती मृदुला प्रकाश (विशेष आमंत्रित ९. श्री कैलाश चन्द्र झा  (विशेष आमंत्रित)

बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही संपुष्ट की गयी और नयी कार्यसूची पर विचार हुआ जो निम्नांकित है :  कार्यसूची १.पिछली ३२ वीं बैठक (८ दिसं. २०१९) में पारित प्रस्तावों का अनुमोदन २.उनवांस में स्मारक निर्माण की प्रगति ३.न्यास के खर्च-बर्च का विवरण ४.नए सदस्यों का मनोनयन ५.कॉपी राईट की अवधि समाप्ति पर विचार ६.नयी पुस्तकें प्रकाशित ७.अन्य विषय

 बैठक में विचारित एवं पारित प्रस्ताव सदस्यों के अवलोकनार्थ एवं अनुमोदनार्थ इमेल द्वारा उनको प्रेषित किये जा रहे हैं | कार्यसूची ६ के अंतर्गत नयी प्रकाशित पुस्तकों का विवरण सचिव द्वारा बैठक में प्रस्तुत किया गया जो निम्नांकित है : १. Shivapoojan Sahay (English Monograph by Dr Mangal Murty), Pub. Sahitya Akademi, Delhi. Rs 50; 2018, २. शिवपूजन सहाय रचना संचयन, प्र. साहित्य अकादेमी,दिल्ली,२०१९; मू. ४७५,  ३. मेरा बचपन, प्र. श्वेतवर्णा प्रकाशन, दिल्ली, २०२०; मू. २९९ अजिल्द, ४. हिंदी की गद्य परंपरा, प्र. श्वेतवर्णा प्रकाशन, दिल्ली, २०२०; मू. २९९ अजिल्द ५. निबंध समग्र, प्र.अनामिका प्रकाशन, दिल्ली, २०२१; मू. ७०० सजिल्द.  ६. शिवपूजन सहाय का कथा साहित्य, प्र.वैल्यू पब्लिकेशन्स, दिल्ली, २०२२; मू.९९५ सजिल्द, ७. मेरा जीवन, प्र.अनामिका प्रकाशन, दिल्ली, २०२१; मू. ५९५, सजिल्द, २५० अजिल्द, ८. स्मृतिशेष, प्र.अनामिका प्रकाशन, दिल्ली, २०२१; मू. ५९५, सजिल्द, २५० अजिल्द |

 



साथ ही सदस्यों से अनुरोध किया गया : कि न्यास की साक्षात बैठकें अपरिहार्य कारणों से पटना में अब कम हो पा रही हैं, और भविष्य में आवश्यकतानुसार नेट पर भी आयोजित की जा सकती हैं, अतः अपने विचार इन प्रसंगों में फोन/इमेल (bsmmurty@gmail.com) अथवा व्हाट्सएप्प/मेसेज (7752922938) पर भेजने की कृपा करें |

 

चित्र (C) आ. शिवपूजन सहाय स्मारक न्यास     

 

No comments:

Post a Comment

  आचार्य शिवपूजन सहाय : सन्दर्भ सूची   आचार्य शिवपूजन सहाय (१८९३ -१९६३) की विगत ६२ वीं पुण्यतिथि २१ जनवरी, २०२५ को मनाई गयी | उस प्रसंग में ...